31 जनवरी 2017 - 18:53
कनाडा में मस्जिद पर हमला करने वाला ट्रम्प समर्थक निकला।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कनाडा के क्यबेक शहर की एक मस्जिद पर होने वाले हमले का आरोपी ट्रम्प का समर्थक है और उसे ट्रम्प की इस्लाम विरोधी नीति ने इस काम पर उकसाया है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कनाडा के क्यबेक शहर की एक मस्जिद पर होने वाले हमले का आरोपी ट्रम्प का समर्थक है और उसे ट्रम्प की इस्लाम विरोधी नीति ने इस काम पर उकसाया है।
उसने इससे पहले सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कट्टरपंथी नीतियों का स्वागत किया था।
ग़ौरतलब है कनाडा के अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार क्यूबेक नगर की एक मस्जिद में होने वाली इस फ़ाएरिंग में 5 लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई थी और कई अन्य बुरी तरह से घायल हो गए थे।
अल-अलाम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार जिस समय मस्जिद पर फ़ाएरिंग हुई मस्जिद में लगभग 40 लोग मौजूद थे।