28 जनवरी 2017 - 19:48
सीरिया संकट में सऊदी अरब का भंडा फूटा।

सीरियन पार्लियामेंट के सदस्य और अल नईम क़बीले के सरदार ने ऐलान किया है कि सऊदी अरब सीरियाई सांसदों को बश्शार असद सरकर से समर्थन वापसी के बदले रिश्वत का देता था।

सीरियन पार्लियामेंट के सदस्य और अल नईम क़बीले के सरदार ने ऐलान किया है कि सऊदी अरब सीरियाई सांसदों को बश्शार असद सरकर से समर्थन वापसी के बदले रिश्वत का देता था।
फार्स न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को एक सीरियाई सांसद ने कहा है कि सऊदी अरब ने उन्हें बश्शार सरकार से समर्थन वापसी के बदले भारी रिश्वत का प्रलोभन दिया था।
सीरियन पार्लियामेंट के सदस्य और अल नईम क़बीले के सरदार शैख़ मोहम्मद खैर जासिम अल नादिर ने स्पॉटेनिक न्यूज़ से बात करते हुए कहा है कि अफ़सोस की बात है कि उत्तर पूर्वी सीरिया के कुछ क़बीले हुकूमत के साथ नहीं है और उनके सरदारों की स्थिति स्पष्ट नहीं रही है।
उन्होंने कहा कि हमारा क़बीला देश के अधिकांश प्रान्तों में मौजूद है और सेना के साथ मिलकर आतंवादियों से लोहा ले रहा है।
उन्होंने सऊदी सरकार के इस घिनौने षड़यंत्र के बारे में कहा कि सीरिया संकट के समय उनके पास सऊदी अरब का वीज़ा था लेकिन वो अपने परिवार के साथ सऊदी अरब छोड़ कर अपने देश पलट आए थे।
उन्होंने कहा कि उन्हें रियाज़ में सीरियन राजदूत मेहदी के घर समर्थन वापसी के बदले एक सादे चेक के साथ बहुत से बंगले और बिल्डिंग आफर की गई थीं।