28 जनवरी 2017 - 18:55
इराक़, फ़ल्लूजा में चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला।

इराकी मीडिया ने फलूजा शहर में धमाके और गोलीबारी की खबर दी है।

 इराकी मीडिया ने फलूजा शहर में धमाके और गोलीबारी की खबर दी है।
अल सूमरिया न्यूज़ एजेंसी ने खबर दी है कि पश्चिमी फलूजा में स्थित अल हलाबेसा चेक पोस्ट पर एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से लदी कार के साथ ख़ुद को उड़ा लिया। रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में ६ फौजी शहीद और ९ घायल हो गए हैं। अभी मरने वालों की सही संख्या का पता नहीं लग सका है। कुछ सूत्रों के अनुसार फलूजा में एक घंटे के अंदर ३ धमाकों की खबरें मिल रही हैं।