पहले तो इस केस की सुनवाई ही जाँच के आठ महीने बाद शुरू हुई थी और अब सऊदी अरब की इस अदालत ने इस केस पर कोई टिप्पणी करने से मना करते हुए कहा है की ये उसके कार्यक्षेत्र से बाहर है।
इस घटना में १४ लोगों पर लापरवाही, राजकोष को हानि और नियमों की अनदेखी के आरोप लगाकर केस चलाया गया था इन १४ आरोपियों में से एक सऊदी, २ पाकिस्तानी और एक एक कनाडा, जॉर्डन, फ़िलिस्तीन, मिस्र, फिलीपींस और यु ए इ के नागरिक हैं।
याद रहे कि ११ सितम्बर २०१५ को मस्जिदुल हराम में इस हादसे में २४० ज़ख़्मी और १११ हाजियों की जान चली गई थी।
सऊदी अरब ने शुरू में इस घटना का कारण खराब मौसम और तूफान को बताया था लेकिन बाद में इंसानी भूल बताते हुए लादेन ग्रुप पर इसकी जिम्मेदारी डालते हुए कहा की इस कम्पनी ने अंतर राष्ट्रीय मापदंडों का पालन नहीं किया है।
यह हादसा मिना घटना के दो हफ्ते पहले हुआ था।
ज्ञात रहे मिना हादसे में रिपोर्टों के अनुसार २४२६ लोग शहीद हुए थे।
27 जनवरी 2017 - 13:17
समाचार कोड: 807606
याद रहे कि ११ सितम्बर २०१५ को मस्जिदुल हराम में इस हादसे में २४० ज़ख़्मी और १११ हाजियों की जान चली गई थी।