27 जनवरी 2017 - 12:31
आईएस ने अमरीकी ड्रोन से किए हमले।

लगातार पराजयों से हताश आतंकवादी संगठन दाइश ने लोगों में डर और भय का माहौल बनाने के लिए अपने ताज़ा अपराधों का उल्लेख करते हुए एक विडियो अपलोड किया है।

लगातार पराजयों से हताश आतंकवादी संगठन दाइश ने लोगों में डर और भय का माहौल बनाने के लिए अपने ताज़ा अपराधों का उल्लेख करते हुए एक विडियो अपलोड किया है।
इस विडियो में अमेरिका द्वारा निर्मित ड्रोन MQ-9 मूसेल पर बम गिरते हुए देखा जा सकता है।
गठबंधन सेना के कमांडर ने इस घटना पर अजीब सी प्रतिक्रया देते हुए कहा कि हमारे राडार ने मूसेल के आसमान पर यह घटना कई बार देखी है।
लेकिन सवाल यह है कि इस ड्रोन के राडार के पकड़ में आने के बाद भी अमेरिका सेना ने कोई क़दम क्यों नहीं उठाया?