तालिबान कमांडर ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मांग कि हैं कि वह अपनी फौजो को अफ़ग़ानिस्तान के दलदल से निकाल ले क्योंकि यहाँ १५ सालों से खून खराबा और बर्बादी के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हुआ हैं।
रायटर्स कि रिपोर्ट के अनुसार तालिबान ने अपनी साइट पर ट्रम्प के नाम खुले खत में मांग की है कि अमेरिका ने बिना किसी कारण एक बेकार युद्ध में खरबों डॉलर खर्च करने के साथ अपनी साख भी खो दी हैं इस युद्ध को समाप्त करना भी आपकी ही ज़िम्मेदारी है।
तालिबान ने एलान किया कि वह अपनी और अपने किसी भी पड़ोसी देश की धरती पर विदेशी फौजियों को सहन नहीं करेगा।
ट्रम्प ने अभी तक अफगानिस्तान के बारे में कोई विशेष टिपण्णी नहीं की हैं जबकि अमेरिका के ८४०० फौजी नाटो गठबंधन कि निगरानी में अफगानिस्तान में मौजूद हैं।
जबकि ट्रम्प कैबिनेट के सुरक्षा पदों के लिए दो विकल्प अर्थात जनरल जेम्स मैटिस और जनरल माइकल फ्ल्यंन को अफ़ग़ानिस्तान में काम करने का अनुभव है।
25 जनवरी 2017 - 05:57
समाचार कोड: 807133