एक अमेरिकी न्यूज़ चैनल ने व्हाइट हाउस के नये प्रवक्ता के पांच मिनट में बोले गए पांच झूटों का पर्दा फाश किया है शान स्पेसर ने शनिवार को हुई अपनी पहली ही प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों पर गलत रिपोर्टिंग का आरोप लगाया है
उन्होंने ५:३० मिंट से काम समय में ५ गलत दावे और आंकड़े पेश किए पहला झूट जो स्पेसर ने कहा यह था के यह अमेरिका के इतिहास में पहला अवसर है जब लोगो से नेशनल पार्क को सुरक्षित रखने के लिए कवर का सहयोग लिया जा रहा है और इस कारण वो स्थान भी दिख गए है जहाँ आम आदमी नहीं है यह सब उस समय हो रहा है के जब पिछले कई सालो से नेशनल पार्क तस्वीरों से भी ग़ायब हो गया है।
जबकि सच्चाई यह है की २०१३ नेशनल पार्क की सुरक्षा के लिए एक खास तरह के कवर का प्रयोग किया गया था वाशिंगटन पोस्ट ने ओबामा के दूसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह से कुछ देर पहले ही एलान किया था के नेशनल पार्क की सुरक्षा के लिए एक खास तरह के प्लास्टिक कवर का उपयोग किया जाएगा।
२. यह पहला अवसर है जब शपथ ग्रहण समारोह में यहाँ से लेकर वाशिंगटन मेमोरियल तक भीड़ ही भीड़ है हालाँकि C N N ने शपथ ग्रहण समारोह की जो तस्वीरे ली है उससे भलीभांति पता लग रहा है कि ऐसा कुछ भी नहीं है
३. हम जानते है कि कल मेट्रो से ४ लाख २० हज़ार लोगो ने सफर किया है जिनकी ओबामा के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने वाले ३१७ हज़ार लोगो से तुलना की जाएगी।
जुमे के दिन वाशिंगटन मेट्रो ने पिछले ४ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले लोगो के आंकड़े पेश किये शान स्पेसर ने यह तो सही कहा कि २०१३ में ओबामा के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए ३१७ हज़ार लोगों ने मेट्रो का प्रयोग किया। लेकिन २०१७ में १९३ हज़ार लोग मेट्रो पर सवार हुए जो ४२० हज़ार का आधा भी नहीं है।
भीड़ और दर्शकों के हिसाब से अमेरिका का सबसे बड़ा शपथ ग्रहण समारोह है।
4. लेकिन तस्वीरों कि ज़बानी ये बात स्पष्ट है कि २००९ में ओबामा के शपथ ग्रहण समारोह में शुक्रवार को हुए ट्रैम्प के शपथ ग्रहण समारोह से ज़्यादा भीड़ थी। दुनिया भर में इस समारोह के टीवी दर्शको का स्पष्ट रूप से तो पता नहीं लेकिन यह बात दावे से कही जा सकती है के ट्रम्प से पहले ४ अमेरिकन राष्ट्रपतियों का शपथ समारोह टीवी पर ट्रम्प से ज़्यादा देखा गया है
रेटिंग एजेंसी नेल्सन का कहना है कि ३१ मिलियन लोगो ने ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह को देखा और यह आंकड़ा ओबामा के मुक़ाबले में बहुत कम है। सबसे ज़्यादा टीवी दर्शको का रिकार्ड रोनाल्ड रीगन के नाम है। २००९ में ओबामा के शपथ ग्रहण को ३८ मिलियन से ज़्यादा लोगो ने टीवी पर देखा जो नेल्सन के १९६९ में रेटिंग शुरू करने के बाद दूसरे नम्बर पर है।
५. यह पहला अवसर है जब समारोह में शामिल होने में आने वाली रुकावट को देर से हटाया गया जिस कारण लाखो लोग सम्मलेन में भाग नहीं ले सके। स्पेसर ने कहा कि सुरक्षा प्रबन्धो के कारण लाखो लोग सम्मेलन में समय पर नहीं पहुंच सके जबकि पिछले सालो में यह रूकावटें जल्दी हटा ली जाती थीं। जबकि न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा है के सुरक्षा प्रबन्ध पहले ही कि तरह थे और उनमे कोई खास बदलाव नहीं किया गया था।
23 जनवरी 2017 - 19:57
समाचार कोड: 806852
एक अमेरिकी न्यूज़ चैनल ने व्हाइट हाउस के नये प्रवक्ता के पांच मिनट में बोले गए पांच झूटों का पर्दा फाश किया है शान स्पेसर ने शनिवार को हुई अपनी पहली ही प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों पर गलत रिपोर्टिंग का आरोप लगाया है