23 जनवरी 2017 - 19:53
यमन पर सऊदी हवाई हमले में २ औरतो समेत आठ बेगुनाहों की मौत।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी जेट ने सादा प्रान्त के मरान शहर में दो गाड़ियों को निशाना बनाया जिसमे आम लोग सवार थे।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी जेट ने सादा प्रान्त के मरान शहर में दो गाड़ियों को निशाना बनाया जिसमे आम लोग सवार थे।
अलमसीरा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में 1 महिला सहित ७ लोगों की मौत हो गई। इसी तरह अल्हदीदा प्रान्त में एक बिल्डिंग को निशाना बनाकर किये गए हमले में १ महिला मारी गई है।
अलहदीदा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सऊदी विमानों ने शहरी विकास केंद्र और पुलिस स्टेशन और हवाई अड्डो पर भी बमबारी की। इस बमबारी के नतीजे में होने वाले धमाकों में मरने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी की आशंका है।
ग़ौरतलब है कि यमन पर सऊदी अरब के अतिक्रमण के कारण अब तक ११४०० लोग मारे जा चुके हैं जिसमे ज्यादातर आम नागरिक थे।