22 जनवरी 2017 - 19:24
हमारा लक्ष्य ईरान के परमाणु समझौते को खत्म कराना है. नेतिन्याहू

इस्राईली प्रधानमंत्री ने कहा है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति से टेलिफोन पर होने वाली अपनी पहली बातचीत मे ईरान, फिलिस्तीन और सीरिया के मुद्दों पर बातचीत करेंगें.

अबनाः इस्राईली प्रधानमंत्री ने कहा है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति से टेलिफोन पर होने वाली अपनी पहली बातचीत मे ईरान, फिलिस्तीन और सीरिया के मुद्दों पर बातचीत करेंगें.
नेतिनयाहू ने अपनी कैबिनेट मीटिंग मे ऐलान किया कि वह आज शाम को ट्रंप से होने वाले वार्तालाप मे बहुत से मुद्दों विशेष कर ईरान, फिलिस्तीन और सीरिया से सम्बंधित मामलों पर चर्चा करेंगे।
इस्राईली प्रधानमंत्री ने कहा है कि वह विशेष कर ईरान की ओर से इस्राईल को तबाह और बर्बाद कर देने वाली धमकी पर चर्चा करेंगे.
नेतिनयाहू ने कहा, कि हमारा मकसद ईरान को खामोश करना और उसके परमाणु समझौते को खत्म कराना है जिसे ट्रंप ने भी नागवार समझौता कहा था.