19 जनवरी 2017 - 15:14
इराक़ी सेना ने आईएस के चंगुल से एक और शहर आज़ाद कराया।

उत्तरी इराक़ के मूसिल शहर के पूर्वोत्तर में स्थित तलकीफ़ शहर दाइश के चंगुल से आज़ाद हो गया है।

उत्तरी इराक़ के मूसिल शहर के पूर्वोत्तर में स्थित तलकीफ़ शहर दाइश के चंगुल से आज़ाद हो गया है।
उत्तरी इराक़ के मूसिल शहर की आज़ादी के अभियान के कमान्डर अब्दुल अमीर यारल्लाह ने बताया कि इराक़ी फ़ोर्सेज़ की विभिन्न इकाइयों ने गुरुवार को तीन छोर से तलकीफ़ शहर के केन्द्र की ओर बढ़ना शुरु किया और इस शहर को आज़ाद कराने में सफल हुयी। तलकीफ़ मूसिल से 18 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित है।
अब्दुल अमीर यारल्लाह ने कहा कि इराक़ी फ़ोर्सेज़ ने तलकीफ़ शहर की प्रशासनिक, न्यायिक व नगर परिषद की इमारतों को अपने नियंत्रण में लेकर उन पर देश का झंडा फहराया।
इराक़ी सेना और कुर्द पीशमर्गा फ़ोर्सेज़ ने अक्तूबर 2016 से तलकीफ़ शहर की नाकाबंदी कर रखी थी और गुरुवार तड़के इस शहर की आज़ादी का अभियान शुरु किया। 17 अक्तूबर 2016 से इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अलएबादी के आदेश से मूसिल की दाइश के चंगुल से आज़ादी का अभियान शुरु हुआ, जो अभी तक जारी है।