यमनी सेना ने सऊदी अरब के हवाई हमलों के जवाब में मआरिब प्रांत के वादिए रबीआ में सऊदी अरब के एजेन्टों के एकत्रित होने के स्थान पर कार्यवाही की जिसमें कम से कम सऊदी अरब के 26 एजेन्ट मारे गये और 50 अन्य घायल हो गये।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना की कार्यवाही में सऊदी अरब के एजेन्टों का कमान्डर यहिया हनशल बुरी तरह घायल हुए जबकि एक अन्य कमान्डर अब्दोह रब्बे अलमुहम्मदी मारा गया।
यह ऐसी स्थिति में है कि सोमवार की शाम सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने पूर्वी यमन पर बमबारी की जिसमें कई बच्चों सहित सात लोग हताहत और कई अन्य घायल हो गये।
यमन एक निर्धन अरब देश है जिस पर पिछले दो साल से सऊदी अरब और उसके अरब घटक व्यापक हमले कर रहे हैं। इन हमलों में 11 हज़ार से अधिक यमनी नागरिकों के हताहत, दसियों हज़ार के घायल होने, लाखों लोगों के बेघर होने और देश के आधार भूत ढांचे के तबाह होने के अतिरिक्त कोई अन्य परिणाम नहीं निकला।
सऊदी अरब 26 मार्च 2015 से यमन पर व्यापक स्तर पर हमले कर रहा है जिसका मूल लक्ष्य इस देश के त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति हादी मंसूर को सत्ता में पहुंचाना है किन्तु यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों के कड़े प्रतिरोध के कारण सऊदी अरब अपने किसी भी लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सका है।
16 जनवरी 2017 - 18:13
समाचार कोड: 805387