15 जनवरी 2017 - 16:55
यमन पर सऊदी युद्धक विमानों की बमबारी कई बेगुनाहों की मौत, कई घायल।

यमन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत तइज़ में सऊदी अरब के युद्धक विमानों की बमबारी कई आम नागरिक हताहत व घायल हो गये।

यमन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत तइज़ में सऊदी अरब के युद्धक विमानों की बमबारी कई आम नागरिक हताहत व घायल हो गये।
यमन की सबा न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने तइज़ प्रांत के आवासीय क्षेत्रोंपर बमबारी की जिसमें कम से कम सात यमनी नागरिक हताहत और दर्जनों अन्य घायल हो गये।
इसी मध्य सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने तइज़ प्रांत के अलमदीन क्षेत्र में सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने बमबारी की जिसमें कई आम नागरिक हताहत व घायल हुए हैं।
सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने इससे पहले गुरूवार को भी यमन के सादा प्रांत के एक गांव पर कल्सटर बम से हमला किया था।
यमन से एक अन्य समाचार यह है कि यमन की संयुक्त सीमा के निकट और नजरान में यमन की सेना और सऊदी अरब की सेना के मध्य भीषण झड़पों में सऊदी अरब का एक सीमा सुरक्षा बल का जवान मारा गया।
यमन एक निर्धन अरब देश है जिस पर पिछले दो साल से सऊदी अरब और उसके अरब घटक व्यापक हमले कर रहे हैं। इन हमलों में 11 हज़ार से अधिक यमनी नागरिकों के हताहत, दसियों हज़ार के घायल होने, लाखों लोगों के बेघर होने और देश के आधार भूत ढांचे के तबाह होने के अतिरिक्त कोई अन्य परिणाम नहीं निकला।
सऊदी अरब 26 मार्च 2015 से यमन पर व्यापक स्तर पर हमले कर रहा है जिसका मूल लक्ष्य इस देश के त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति हादी मंसूर को सत्ता में पहुंचाना है किन्तु यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों के कड़े प्रतिरोध के कारण सऊदी अरब अपने किसी भी लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सका है।