अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना: इराकी सेना और स्वयंसेवी बल ने आज शुक्रवार को मूसेल के कुछ क्षेत्रों को आईएस के कब्जे से आज़ाद करवाने में सफलता प्राप्त कर ली है।
इराकी मीडिया ने घोषणा की है कि इराकी सेना के इस ऑपरेशन में कई सरकारी इमारतें और संस्थाओं को आईएस के चंगुल से आज़ाद करवा कर उन पर इराक का झंडा लगा दिया गया है।
इराकी सुरक्षा बलों ने मूसेल विश्वविद्यालय के पूरी तरह से स्वतंत्र होने का भी ऐलान कर दिया है।
दूसरी ओर रिपोर्टों के अनुसार आईएस ने इराकी बलों की प्रगति में बाधा उत्पन्न करने के लिए मूसेल के सभी पुल ढहा दिए हैं लेकिन इराकी सेना की प्रतिबद्धता और इरादे में इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, सेना लगातार आगे बढ़ती जा रही है ताजा रिपोर्ट के अनुसार इराकी सेना ने मूसेल के पूर्वी क्षेत्र यूनुस पैग़म्बर (स) में अपना अभियान शुरू कर दिया है और इस शहर को बहुत जल्द आईएस के नापाक अस्तित्व से मुक्त करा दिया जाएगा।








