13 जनवरी 2017 - 13:12
सीरिया में आत्मघाती हमला, 8 की मौत, 14 घायल।

सीरिया की राजधानी दमिश्क के हाई सिक्योरिटी इलाके में आत्मघाती हमले में 8 लोग मारे गए और 14 अन्य घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना: रिपोर्ट के अनुसार दमिश्क के पुलिस प्रमुख इस्माइल का कहना है कि सीरिया की राजधानी दमिश्क के हाई सिक्योरिटी इलाके में आत्मघाती हमले में 8 लोग मारे गए और 14 अन्य घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। आत्मघाती हमले से करीबी इमारतों के शीशे टूट गए और वाहनों को गंभीर नुकसान पहुंचा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
याद रहे कि "कफरसोसह" क्षेत्र में ही हिज़्बुल्लाह के नेता इमाद मुग़नियह को शहीद किया गया था।