यमन पर सऊदी अरब के ताज़ा हमलों में कम से कम 7 बेगुनाह यमनी हताहत हुए।
अलआलम के अनुसार, अतिक्रमणकारी सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने पश्चिमी यमन के हुदैदा प्रांत के अलजाह इलाक़े पर हमला किया जिसमें एक ही परिवार के 4 बच्चे और 3 औरतें हताहत हुयीं।
इस रिपोर्ट के अनुसार, अतिक्रमणकारी सऊदी युद्धक विमानों और नौकाओं ने यमन के हुदैदा प्रांत के सलीफ़ शहर को अपने बर्बरतापूर्ण हमलों का निशाना बनाया।
दूसरी ओर सऊदी अरब के जारी हमलों का यमनी सेना और स्वयंसेवी बल ने जवाब देते हुए बुधवार को सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र नजरान में सऊदी सेना की चौकियों को निशाना बनाया जिसमें सऊदी सेना को भारी नुक़सान पहुंचा।
यमनी सैनिकों और स्वयंसेवी बल की इकाइयों ने सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र नजरान और असीर में सऊदी सेना के दो वाहन को रॉकेट से ध्वस्त कर दिया।
12 जनवरी 2017 - 17:16
समाचार कोड: 804506
यमन पर सऊदी अरब के ताज़ा हमलों में कम से कम 7 बेगुनाह यमनी हताहत हुए।