सीरिया में सक्रिया आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट ने राजधानी दमिश्क़ के क्षेत्र वादिए बरदा में पानी की सप्लाई काट दी है।
सीरिया में आतंकी गुट नुस्रा फ़्रंट के सरग़ना अबू हाशिम तली ने मंगलवार को ट्वीट में राजधानी दमिश्क़ पश्चिमोत्तरी क्षेत्र वादीए बरदा में अपने साथियों की उपस्थिति और दमिश्क़ में पानी की सप्लाई लाईन काटने पर बल दिया है।
अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में सशस्त्र विरोधियों ने मंगलवार को एक बयान में नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों की वादिए बरदा में उपस्थिति का खंडन किया था। नुस्रा फ़्रंट से संबंधित आतंकी गुट ने वादिए बरदा में बारह दिनों से एनुल फ़ीजा सोते से पेयजल की सप्लाई काट दी है और इस समय दमिश्क़ में पीने के पानी की सप्लाई, टैंकरों से की जा रही है।
वादिए बरदा क्षेत्र में तेरह गांव है कि जिसमें से दस गांव सशस्त्र लोगों के नियंत्रण में हैं जबकि तीन पर सेना का नियंत्रण है। दमिश्क़ में पीने का 70 प्रतिशत पानी एनुल फ़ीजा नामक सोते से सप्लाई होता है। सीरिया में सेना की निरंतर सफलताओं और आतंकियों की निरंतर पराजय के कारण आतंकी गुट देश के आधार भूत ढांचे को नुक़सान पहुंचा रहे हैं और पानी तथा बिजली के सप्लाई सिस्टम को निष्क्रिय बनाएं।
4 जनवरी 2017 - 15:42
समाचार कोड: 802726
सीरिया में सक्रिया आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट ने राजधानी दमिश्क़ के क्षेत्र वादिए बरदा में पानी की सप्लाई काट दी है।