4 जनवरी 2017 - 15:25
सीरिया में सफ़लता के लिए ईरान को बधाई देनी चाहिए।

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने कहा है कि सीरिया की सेना की हालिया विजय के लिए ईरान को बधाई देनी चाहिए क्योंकि यह सफलताएं ईरान के समर्थन से ही व्यवहारिक हुई हैं।

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने कहा है कि सीरिया की सेना की हालिया विजय के लिए ईरान को बधाई देनी चाहिए क्योंकि यह सफलताएं ईरान के समर्थन से ही व्यवहारिक हुई हैं।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने यह बात ईरान की संसद में विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख अलाउद्दीन बुरूजर्दी से दमिश्क़ में मुलाक़ात में कही।
श्री अलाउद्दीन बुरूजर्दी ने बुधवार को दमिश्क़ में सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद से मुलाक़ात की। अलाउद्दीन बोरोजर्दी, मंगलवार को एक वरिष्ठ संसदीय प्रतिनिधि मंडल से साथ दमिश्क़ पहुंचे।
ईरान की संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख अलाउद्दीन बुरूजर्दी ने राष्ट्रपति बश्शार असद से मुलाक़ात में सीरिया की सरकार ही हालिया सफलताओं विशेषकर हलब शहर की स्वतंत्रता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ईरान ने ख़ुर्रम शहर की स्वतंत्रता के समय, इसी स्थिति का अनुभव किया था।