अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना: इराक के सैन्य संगठन बद्र से जुड़े फेसबोक पेज पर दिल दहला देने वाली दुखद तस्वीर प्रकाशित की गई है जिसमें रौजे की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले बाप की कब्र पर बेटा सुकून से सो रहा है।
यह तस्वीर बद्र संगठन के एक प्रमुख कमांडर '' अबू सरीह अलसबीह '' जो 2015 में शहीद हुए थे उनके बेटे की है जो अपने बाप की कब्र पर लेट कर आराम की नींद सो रहा है।
बद्र संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, इस बच्चे के माँ बाप दोनों मौजूद नहीं हैं वे अपने पिता की कब्र पर लेट कर माता पिता के प्यार का एहसास दिला रहा है।

