29 दिसंबर 2016 - 15:58
इराक के पश्चिम में आईएस के कम से कम पैंतीस आतंकवादी मारे गए।

इराक की सार्वजनिक स्वयंसेवी बल के एक अधिकारी नाजिम अलजफ़ीफ़ी ने कहा है कि इन आतंकवादियों को उस समय मारा गया जब वे एक आवासीय परिसर में प्रवेश कर रहे थे, उनमें आईएस के कई प्रमुख कमांडर भी शामिल हैं।

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना: इराक की सार्वजनिक स्वयंसेवी बल के एक अधिकारी नाजिम अलजफ़ीफ़ी ने कहा है कि इन आतंकवादियों को उस समय मारा गया जब वह एक आवासीय परिसर में प्रवेश कर रहे थे, उनमें आईएस के कई प्रमुख कमांडर भी शामिल हैं।
इस बीच इराकी बलों ने नैनवा प्रांत के केंद्र मूसेल के अलवज़ीह क्षेत्र में आईएस के आतंकी हमलों को नाकाम कर दिया है। इस कार्रवाई के दौरान कई आतंकवादी मारे गए। नैनवा ऑपरेशन की कमान के एक सदस्य मोहम्मद अलवेक़ा ने कहा है कि इराकी सैनिकों ने मूसेल में आईएस की विस्फोटक से भरी हुई चार गाड़ियों को नष्ट कर दिया है।
इराकी सैनिकों ने इसी तरह मूसेल के पश्चिम में पचास किलोमीटर दूर आईएस के एक हमले को नाकाम बना कर कई आतंकवादियों को मार गिराया है। गौरतलब है कि मूसेल को आईएस के कब्जे से मुक्त कराने की कार्रवाई अक्टूबर के महीने से शुरू हुई है। मूसेल इराक में आईएस आतंकवादियों का महत्वपूर्ण अड्डा है।