26 दिसंबर 2016 - 16:43
भारतः कलकत्ता में आतंकी हमला नाकाम।

भारत की राष्ट्रीय ख़ुफ़िया एजेंसी ने सोमवार को घोषणा की है कि कलकत्ता के एक बाजार में 'मोहम्मद मिस्रुद्दीन' नामक आईएस से संबंधित एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना: भारत की राष्ट्रीय ख़ुफ़िया एजेंसी ने सोमवार को घोषणा की है कि कलकत्ता के एक बाजार में 'मोहम्मद मिस्रुद्दीन' नामक आईएस से संबंधित एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह हमलावर कलकत्ता के एक बाजार में भारत में स्थित रूसी, अमेरिकी और ब्रिटिश नागरिकों की आवाजाही के मार्ग में आत्मघाती विस्फोट करना चाहता था लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना के बाद, इस बाजार के पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
भारत के सुरक्षा सूत्रों के अनुसार मोहम्मद मिस्रुद्दीन काफ़ी समय से सीरिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में चरमपंथियों से संपर्क में था।
सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि सीरिया और लीबिया में आतंकवादी गिरोह आईएस को लगातार मिलने वाली विफलताओं के बाद अब इस समूह के तत्वों ने भारत में आतंकवादी हमले की यह योजना बनाई ।