बांग्लादेश की राजधानी ढाका में चरमपंथी गुट जमातुल मुजाहेदीन के एक ठिकाने पर हुए बम धमाके में दो संदिग्धों की मौत हो गई है।
बांग्लादेश के गृह मंत्री असद ज़मान ख़ान कमाल का कहना है कि शनिवार की शाम पुलिस ने इस गुट के ठिकाने पर छापा मारा और वहां मौजूद लोगों से आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन पुलिस के काफ़ी आग्रह के बावजूद वहां मौजूद एक महिला और बच्चे ने धमाके से ख़ुद को उड़ा लिया।
बांग्लादेशी गृह मंत्री ने बताया कि इस धमाके में एक बच्ची घायल भी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शनिवार की शाम चरमपंथी गुट के ख़ुफ़िया ठिकाने में फ़ायरिंग और कई धमाकों की आवाज़ सुनी गई।
बांग्लादेशी पुलिस का कहना है कि पुलिस छापे के समय इमारत में सात लोग मौजूद थे।
24 दिसंबर 2016 - 16:18
समाचार कोड: 800477
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में चरमपंथी गुट जमातुल मुजाहेदीन के एक ठिकाने पर हुए बम धमाके में दो संदिग्धों की मौत हो गई है।