ईरान और विश्व की 6 शक्तियों के बीच पिछले साल होने वाले परमाणु समझौते की निगरानी करने वाले उच्च स्तरीय आयोग की 10 जनवरी को वियना में बैठक होगी।
हाल ही में ईरान के ख़िलाफ़ अमरीकी प्रतिबंधों में वृद्धि के बाद, यह आयोग परमाणु समझौते के क्रियान्वयन और इन प्रतिबंधों की समीक्षा करेगा।
यूरोपीय संघ की विदेश मामलों की प्रमुख, फ़ेडरिका मोगरिनी के आहवान पर इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
शनिवार को यूरोपीय संघ की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि इस बैठक में परमाणु समझौते के क्रियान्वयन और ईरानी विदेश मंत्री द्वारा हाल ही में उठाए गए मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
यह बैठक अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के व्हाईस हाऊस पहुंचने से सिर्फ़ 10 दिन पहले आयोजित की जा रही है, जिन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान इस समझौते को फाड़कर फेंकने की बात कही थी।
24 दिसंबर 2016 - 15:59
समाचार कोड: 800470
ईरान और विश्व की 6 शक्तियों के बीच पिछले साल होने वाले परमाणु समझौते की निगरानी करने वाले उच्च स्तरीय आयोग की 10 जनवरी को वियना में बैठक होगी।