21 दिसंबर 2016 - 16:49
ईरान ने ज़रूरत के समय बोसनिया का साथ दिया।

ईरान और रूस के बीच सहयोग क्षेत्र में आतंकवाद के खिलाफ अभियान में एक नई प्रक्रिया का कारण बना है।

अबनाः ईरान के राष्ट्रीय हित समीक्षा परिषद के सामरिक शोध केंद्र के प्रमुख डॉ अली अकबर विलायती ने मंगलवार की रात तेहरान में बोसनिया हरज़ह गोवीना की संसद के अध्यक्ष साफ़्त सदुफ़्तैच से बातचीत करते हुए कहा कि ईरान और बोसनिया के बीच सहयोग का इतिहास बहुत पुराना है और बोसनिया को पेश आने वाले संवेदनशील दौर में ईरानी जनता ने इस देश की सरकार और लोगों का साथ दिया है।
उन्होंने यूरोप में अमेरिका की उपस्थिति की ओर इशारा करते हुए कहा कि मध्य और पूर्वी यूरोप में अमरीकी सैन्य छावनियों की स्थापना, इन क्षेत्रों के हित में नहीं है और इसकी वजह से इन क्षेत्रों में शांति स्थापना का काम मुश्किल हो जाएगा।
डॉक्टर अली अकबर विलायती ने क्षेत्र में सीरिया परिवर्तन की ओर इशारा करते हुए कहा कि ईरान और रूस के बीच सहयोग क्षेत्र में आतंकवाद के खिलाफ अभियान में एक नई प्रक्रिया का कारण बना है। उन्होंने तुर्की की वर्तमान घटनाओं और इन घटनाओं में अमेरिका का हाथ होने की ओर इशारा करते हुए कहा कि तुर्की में अमेरिका की ओर से खड़ी की जाने वाली परेशानियाँ इस बात का कारण बनी हैं कि तुर्की एक बार फिर रूस की तरफ बढ़ा है।
इस बैठक में बोसनिया हरज़ह गोवीना की संसद के प्रमुख ने भी अपनी तेहरान यात्रा की ओर इशारा करते हुए कहा कि मध्य पूर्व क्षेत्र में ईरान, आतंकवाद के खिलाफ़ अभियान में शांति और स्थिरता का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग का बढ़ावा मिलेगा।