7 दिसंबर 2016 - 17:48
पाकिस्तान, पंजाब में यात्री विमान की दुर्घटना का शिकार 42 की मौत।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक यात्री विमान दुर्घटना का शिकार हो गया है।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक यात्री विमान दुर्घटना का शिकार हो गया है।
पीआईए के इस यात्री विमान में, जो बुधवार की शाम चतराल से ख़ैबर पख़तूनख़ा जा रहा था, यात्री और चालक दल के कुल 42 लोग सवार थे। यह विमान पंजाब के हवेलियां क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
अंतिम सूचना के अनुसार इस दुर्घटना में सभी 42 लोग मारे गए हैं। पाकिस्तान के सहायता व राहत कर्मियों को घटना स्थल की ओर रवाना कर दिया गया है। अभी तक इस विमान के गिरने के कारणों के बारे में कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है।