27 नवंबर 2016 - 18:27
आईएस आतंकियों ने सीरिया सरकार के विरोधियों पर किया रासायनिक हमला।

रिपोर्टों से पता चलता है कि उत्तरी सीरिया में दाइश के आतंकियों के रसायनिक हमले में सीरिया सरकार के 22 विरोधी मारे गये हैं।

रिपोर्टों से पता चलता है कि उत्तरी सीरिया में दाइश के आतंकियों के रसायनिक हमले में सीरिया सरकार के 22 विरोधी मारे गये हैं।
इस रिपोर्ट के आधार पर दाइश ने अर्राय शहर के पूरब में स्थित ख़लीलिया गांव पर ज़हरीली गैसे युक्त मीज़ाइल से हमला किया । बताया जाता है कि सीरिया सरकार के घायल विरोधियों का उपचार तुर्की की टीम कर रही है और उन्हें उपचार के लिए तुर्की के सीमावर्ती शहर केलीस शहर के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
दाइश ने सीरिया सरकार के विरोधियों को ऐसी स्थिति में रसायनिक बम से निशाना बनाया कि इन विरोधियों पर भी आम नागरिकों के विरुद्ध रासयनिक हमले के आरोप लगते रहे हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने इससे पहले अक्तूबर के महीने में ऐसे प्रमाण पेश किए थे जिनसे सिद्ध होता है कि हलब में सरकार के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में आतंकियों ने आम नगारिकों को ज़हरीली गैस का निशाना बनाया था।
इस बात के सिद्ध होने के बाद रूस के रक्षामंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र संघ से मांग की थी कि वह इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाने के लिए सीरिया के इस शहर में अपने विशेषज्ञों की टीम रवाना करे। रूस के विदेशमंत्रालय ने भी हलब में रासायनिक हमलों के बारे में ओपीसीडब्लयू की जांच करने के इन्कार करने की कड़े शब्दों में निंदा की थी।