21 नवंबर 2016 - 15:08
सऊदी अरब ने यमन में अब तक 114 बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन।

सऊदी अरब ने यमन में संघर्ष विराम का समय बढ़ाने से इनकार कर दिया और अब तक सऊदी अरब ने यमन में 114 बार संघर्ष विराम का किया उल्लंघन है।

सऊदी अरब ने यमन में संघर्ष विराम का समय बढ़ाने से इनकार कर दिया और अब तक सऊदी अरब ने यमन में 114 बार संघर्ष विराम का किया उल्लंघन है।
यमन के सशस्त्र बल के प्रवक्ता ने बताया कि इस देश पर अतिक्रमण करने वाले सऊदी युद्धक विमान अब तक 114 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुके हैं।
तस्नीम न्यूज़ के अनुसार, यमन के सशसत्र बल के प्रवक्ता शरफ़ लुक़मान ने कहा कि सऊदी युद्धक विमानों ने 19 नवंबर को 48 घंटे के लिए संघर्ष विराम के लागू होने के कुछ ही मिनट बाद ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित हथियार का इस्तेमाल करते हुए संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
उन्होंने साथ ही इस बात पर बल देते हुए कि यमनी सेना और स्वयंसेवी बल संघर्ष विराम के पाबंद हैं, कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की आंखों के सामने संघर्ष विराम के उल्लंघन और हमले का जवाब यमनी फ़ोर्सेज़ के पास सुरक्षित है।
दूसरी ओर सऊदी अरब की सेना के प्रवक्ता अहमद असीरी ने कहा कि शनिवार से 48 घंटे के लिए लागू हुए संघर्ष विराम का समय ख़त्म हो गया है, जिसे बढ़ाया नहीं जाएगा।
संघर्ष विराम के सफल होने पर इसकी अवधि बढ़ाने का कार्यक्रम था ताकि यमन शांति वार्ता के लिए मार्ग समतल हो सके।