सऊदी अरब ने यमन में 48 घंटे के संघर्ष विराम के आरंभ में ही यमन के विभिन्न क्षेत्रों पर बमबारी कर दी।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के युद्ध विमानों ने यमन के दक्षिणी प्रांत तइज़ के कुछ क्षेत्रों पर कम से कम सात बार बमबारी की। सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने राजधानी सनआ के ज़ोबाब क्षेत्र पर भी बमबारी की जिसमें कई नागरिकों के हताहत व घायल होने की सूचना है।
इसी प्रकार यमन का पश्चिमोत्तरी प्रांत सऊदी अरब के युद्धक विमानों की बमबारी का निशाना बना। संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रयासों और यमन की त्यागपत्र दे चुकी सरकार की सहमति की घोषणा के बिना यमन में गुरूवार से संघर्ष विराम लागू होने वाला था किन्तु सऊदी अरब ने दावा किया कि यमन के त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी द्वारा सऊदी नरेश से संघर्ष विराम के अनुरोध के बाद शनिवार की दोपहर बाद से 48 घंटे के संघर्ष विराम की घोषणा की गयी।
इसी मध्य यमन के कुछ संचार माध्यमों ने यमन में भुखमरी और सूखेपन में वृद्धि की ओर से सचेत किया है। इस रिपोर्ट के आधार पर यमन में विस्थापितों की संख्या में वृद्धि और मानवीय सहायताएं न मिलने के कारण यह देश पूर्ण मानवीय त्रासदी के दहाने पर पहुंच गया है। हालिया अंतर्राष्ट्रीय आंकड़ों के आधार पर यमन के दो करोड़ दस लाख लोगों से अधिक को मानवीय सहायताओं की आवश्यकता है।
20 नवंबर 2016 - 05:03
समाचार कोड: 793039
सऊदी अरब ने यमन में 48 घंटे के संघर्ष विराम के आरंभ में ही यमन के विभिन्न क्षेत्रों पर बमबारी कर दी।