तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने मूसिल के पूरब में दसियों आम नागिरकों को मौत के घाट उतार दिया है।
इरना की रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ी सेना ने गुरुवार को एक बयान जारी करके कहा है कि तकफ़ीरी आतंकवादियों ने पूर्वी मूसिल में लोगों के घरों पर हमला करके कम से कम 31 लोगों की हत्या कर दी।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, मृतकों में 7 बच्चे और कई महिलाएं शामिल हैं।
दाइश के आतंकवादियों ने मूसिल के अलअख़ा इलाक़े की जामा मस्जिद को भी निशाना बनाया और उसे पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया।
इस बीच गुरुवार को ही सूचना मिली है कि मूसिल के दक्षिण में दो अन्य गांव दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद हो गए हैं।
17 नवंबर 2016 - 18:56
समाचार कोड: 792607
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने मूसिल के पूरब में दसियों आम नागिरकों को मौत के घाट उतार दिया है।