सीरिया के दमिश्क़, हलब और इदलिब शहरों में आतंकवादी हमलों में कई लोग हताहत और घायल हो गए हैं।
इरना की रिपोर्ट के मुताबिक़, आतंकवादियों ने दमिश्क़ के पूरब में एक इलाक़े को राकेटों से निशाना बनाया, इस हमले में एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
इदलिब प्रांत में भी अलफ़ूआ क़स्बे में आतंकवादियों की फ़ायरिंग से एक नागरिक की मौत हो गई।
तकफ़ीरी आतंकवादियों ने इस क़स्बे की घेराबंदी कर रखी है।
इसी प्रकार आतंकवादियों ने क़ुनैतरा के उत्तर में हज़र गांव पर हमला करके एक नागरिक को मौत के घाट उतार दिया।
आतकंवादियों ने हलब में नए हलब और अलहमदानिया इलाक़ों पर राकेटों से हमला करके चार नागरिकों को घायल कर दिया।
9 नवंबर 2016 - 19:53
समाचार कोड: 790932
सीरिया के दमिश्क़, हलब और इदलिब शहरों में आतंकवादी हमलों में कई लोग हताहत और घायल हो गए हैं।