ईरान के उप विदेशमंत्री ने कहा कि यमनी नागरिकों के विरुद्ध सऊदी अरब के हमलों का लक्ष्य, यमन की जनता के प्रतिरोध को विफल बनाना है।
सादिक़ हुसैन जाबिरी अंसारी ने तेहरान में स्वीट्ज़रलैंडन के उप विदेशमंत्री अबू रीसा से मुलाक़ात में कहा कि यमनी जनता और इस देश के आधारभूत ढांचों के विरुद्ध सऊदी अरब के हमले, एक ग़लती नहीं बल्कि जान बूझकर की जाने वाली कार्यवाही है जिसका लक्ष्य यमन की जनता के प्रतिरोध को विफल बनाना है किन्तु इस प्रकार की कार्यवाही और देश के पूर्व परिवेष्टन से अतिक्रमणकारियों का लक्ष्य कभी भी व्यवहारिक नहीं होगा।
सादिक़ हुसैन जाबिरी अंसारी ने कहा किअमरीकी युद्धपोत की ओर मीज़ाइल हमला संदिग्ध घटना है और संभवतः यह कार्यवाही सनआ सरकार के विरोधियों की ओर से की गयी हो जिसका उद्देश्य यमन में अमरीकी सैन्य हस्तक्षेप की भूमिका प्रशस्त करना है।
जाबिरी अंसारी ने इसी प्रकार समस्त पक्षों के अधिकारियों पर ध्यान देते हुए यमन में गंभीर वार्ता की आवश्यकता पर बल दिया।
इस मुलाक़ात में स्वीटज़रलैंड के उप विदेशमंत्री अबू रीसा ने यमन संकट और बाबुल मंदब अंतर्राष्ट्रीय जलमार्ग के राजनैतिक समाधान की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि क्षेत्रीय संकटों के राजनैतिक समाधान पेश करने में ईरान की महत्वपूर्ण भूमिका है।
29 अक्टूबर 2016 - 18:45
समाचार कोड: 788625
ईरान के उप विदेशमंत्री ने कहा कि यमनी नागरिकों के विरुद्ध सऊदी अरब के हमलों का लक्ष्य, यमन की जनता के प्रतिरोध को विफल बनाना है।