अबलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: करकूक के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सरहद क़ादिर ने ख़बर दी है कि करकूक पर आई एस के वहाबी आतंकवादियों के हालिया हमले में सद्दाम का मौसेरा भाई भी शामिल था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
अल-आलम टीवी ने अल-सूमरिया न्यूज़ के हवाले से रिपोर्ट दी है कि इराक़ी सुरक्षा बलों ने पूर्व तानाशाह सद्दाम के मौसेरे भाई हमूद अब्दुल ग़नी को करकूक पर आतंकी हमले के जुर्म में गिरफ़्तार कर लिया है।
इस रिपोर्ट के अनुसार हमूद अब्दुल ग़नी पानी के एक टेंकर में छिपा था और उसने गिरफ़्तार होने के बाद अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है।
26 अक्टूबर 2016 - 17:55
समाचार कोड: 788023
करकूक के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सरहद क़ादिर ने ख़बर दी है कि करकूक पर आई एस के वहाबी आतंकवादियों के हालिया हमले में सद्दाम का मौसेरा भाई भी शामिल था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।