अबलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: इस्राईली समाचारपत्र मआरियो में सुरक्षा मुद्दों के वरिष्ठ विश्लेषक ने हिज़्बुल्लाह की बढ़ती ताक़त और सैन्य क्षमता के प्रति इस्राईली थिंक टेंक की चिंता की ओर इशारा करते हुए कहा कि हिज़्बुल्लाह इस समय एक वास्तविक सेना में तब्दील हो चुका है और इस्राईल के लिए सबसे बड़ा ख़तरा बन चुका है।
अल-आलम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली समाचारपत्र मआरियो में सुरक्षा मुद्दों के वरिष्ठ विश्लेषक यूसी मेलमन ने कहाः इस समय हिज़्बुल्लाह के पास एक लाख से ज़्यादा मीसाईल हैं जिनमें 250 किलोमीटर तक मार की क्षमता पाई जाती है कि जिसके नतीजे में पूरा इस्राईल हिज़्बुल्लाह के निशाने पर है।
26 अक्टूबर 2016 - 17:50
समाचार कोड: 788022
हिज़्बुल्लाह इस समय एक वास्तविक सेना में तब्दील हो चुका है और इस्राईल के लिए सबसे बड़ा ख़तरा बन चुका है।