22 अक्टूबर 2016 - 19:17
 ईरान आतंकवाद से लड़ाई में इराक़ व सीरिया की सहायता करता रहेगा।

ईरान, इराक़ और सीरिया की कानूनी सरकारों का समर्थन जारी रखने की नीति पर अग्रसर है ...............

अबनाः इस्लामी रिपब्लिक ईरान के पूर्व विदेशमंत्री और विश्व इस्लामी जागरूकता परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर अली अकबर विलायती ने इराक़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा है कि ईरान, इराक़ और सीरिया की कानूनी सरकारों का समर्थन जारी रखने की नीति पर अग्रसर है क्षेत्र में आतंकवादियों की हार दरअसल साम्राज्यवादी ताकतों की हार है।डॉक्टर अली अकबर विलायती विश्व जागरूकता परिषद की नौवीं बैठक में भाग लेने के लिए बग़दाद गए थे उन्होंने बगदाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इराक़ और सीरिया की कानूनी सरकारों और मज़लूमों के समर्थन को, ईरान अपनी नैतिक, इस्लामी और मानवीय जिम्मेदारी समझता है।