अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: सीरिया के अल-अखबारिया टीवी चैनल के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र में सीरिया के प्रतिनिधि बश्शार जाफ़री ने सीरिया के लोगों के खिलाफ़ ग़ासिब इस्राईली सरकार की दमनकारी नीतियों की कड़ी आलोचना की और संयुक्त राष्ट्र से अनुरोध किया कि ज़ायोनी सरकार को इन हरकतों से बाज रखे। पश्चिम एशिया और फ़िलिस्तीन के मुद्दे पर सुरक्षा परिषद की बैठक में बश्शार जाफरी ने कहा कि ज़ायोनी सरकार जिब्हतुन नुस्रा सहित जोलान अधिकृत क्षेत्रों में आतंकवादी गुटों का समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि ज़ायोनी शासन को जोलान से बाहर 1968 की सीमाओं तक वापस पलटना होगा। बश्शार जाफ़री ने कहा कि सीरिया की सेना जायोनियों की आक्रामक नीतियों और आतंकवादी गुटों के साथ उनके सहयोग को रोकने के लिए उचित कदम उठा चुकी है। संयुक्त राष्ट्र में सीरिया के स्थायी प्रतिनिधि ने जोर देकर कहा कि जायोनी सरकार आधी सदी से फिलिस्तीनियों को बेघर करने और उनकी ज़मीन और संपत्ति पर कब्जा करने की नीति पर अमल कर रही है और खुलेआम संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का उल्लंघन कर रही है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से अपील की कि जायोनी सरकार के खिलाफ आवश्यक कदम उठाने से परहेज न करे।
20 अक्टूबर 2016 - 19:32
समाचार कोड: 786821
संयुक्त राष्ट्र में सीरिया के प्रतिनिधि बश्शार जाफ़री ने सीरिया के लोगों के खिलाफ़ ग़ासिब इस्राईली सरकार की दमनकारी नीतियों की कड़ी आलोचना की और संयुक्त राष्ट्र से अनुरोध किया कि ज़ायोनी सरकार को इन हरकतों से बाज रखे।