20 अक्टूबर 2016 - 19:08
इराक़, मूसेल में सैन्य अभियान अपने चरम पर।

इराक़ से आने वाली खबरों में कहा गया है कि इराकी सेना ने पिछले तीन दिनों के दौरान मूसेल और आसपास के चालीस प्रतिशत क्षेत्रों को आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त करा लिया है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: इराक़ से आने वाली खबरों में कहा गया है कि इराकी सेना ने पिछले तीन दिनों के दौरान मूसेल और आसपास के चालीस प्रतिशत क्षेत्रों को आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त करा लिया है। इराकी प्रधानमंत्री हैदर अल-एबादी ने कहा है कि इराकी सेना तेजी से मूसेल की ओर बढ़ कर रही है और आम नागरिकों को आईएस के चंगुल से मुक्ति दिलाने के लिए उन्होंने व्यापक योजना बना रखी है। इराकी प्रधानमंत्री का कहना है कि नैनवा प्रांत और उसकी राजधानी मूसेल शहर की जनता ने इराकी सुपक्षा बलों का स्वागत किया है। उनका कहना था कि मूसेल की स्वतंत्रता के अभियान के दौरान मानवाधिकार हनन की अनुमति नहीं दी जाएगी और आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित बनाई जाएगी। इराकी मीडिया ने खबर दी है कि मूसेल आप्रेशन के चौथे दिन भी इराकी सेना ने कई क्षेत्रों को मुक्त करा लिया है। इराकी वायु सेना भी जमीनी सेनाओं का भरपूर साथ दे रही है। इराकी अधिकारियों ने नैनवा प्रांत के पूर्व गवर्नर असील अल-नजफ़ी को भी गिरफ्तार करने का आदेश जारी कर दिया है।
इस बीच इराकी सेनाओं ने मूसेल शहर के दक्षिण में आईएस के तीन सैन्य वाहनों को जिन पर बम भरे हुए थे नष्ट कर दिया है। खबरें हैं कि आईएस के सरगना अपनी रखैलों के साथ मूसेल शहर से पलायन कर रहे हैं। इराक़ के एक जानकार सैन्य सूत्र ने अलमयादीन टेलीविजन चैनल को बताया कि आईएस के कम से कम एक सौ सरगना मूसेल से सीरिया की ओर पलायन कर चुके हैं। इससे पहले सीरिया सेना ने अपने बयान में कहा था कि आईएस के तत्वों को सीरिया के अंदर भेजने की हर तरह की कोशिश सीरिया की अखंडता का उल्लंघन माना जाएगा। सीरियाई सेना ने अपने बयान में स्पष्ट रूप से कहा है कि मूसेल को आईएस के कब्जे से मुक्त कराने की इराकी सुरक्षा बलों के अभियान के बाद अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद समर्थक देशों और ख़ास कर अमेरिका और सऊदी अरब आईएस तत्वों को इराक से सीरिया में प्रवेश कराने के लिए सुरक्षित रास्ते मुहैया कराने के अपने नापाक मंसूबे का पालन करेंगे। खबरें हैं कि नैनवा प्रांत सहल इलाके में भी कई गांवों पर इराकी सुरक्षा बलों ने अपना नियंत्रण हासिल कर लिया है जबकि इसी क्षेत्र में आईएस का एक ड्रोन विमान मार गिराया गया है।