अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: इराक़ के नैनवा प्रांत की स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार ख़तरनाक आतंकवादी गुट आईएस का सरग़ना मूसेल में सेना के हवाई हमले में बाल बाल बच गया लेकिन आईएस का एक महत्वपूर्ण कमांडर इस हमले में मारा गया है।
इस स्रोत ने अपना नाम खुफिया रखने की शर्त पर बताया है कि इस हमले में अबू मूसा मग़रबी नामक आतकंवादी समेत दसियों आतंकवादी मारे गए हैं और 5 बख़्तरबंद गाड़ियां भी नष्ट हुई हैं।
17 अक्टूबर 2016 - 18:10
समाचार कोड: 786129
इराक़ के नैनवा प्रांत की स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार ख़तरनाक आतंकवादी गुट आईएस का सरग़ना मूसेल में सेना के हवाई हमले में बाल बाल बच गया