अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: इराक़ में स्वंयसेवी बलों के एक कमांडर ने मांग की है कि जांच की जाए कि आईएस को इलेक्ट्रिक बाईक कौन दे रहा है?
आईएस आतंकी गुट हालिया दिनो में दियाला और सलाहुद्दीन में विशेष रूप से अल-हावी और मतीबियह क्षेत्रों में अपने आतंकवादियों को स्थानांतरित करने के लिए इलेक्ट्रिक बाईक का इस्तेमाल कर रहा है।
इलेक्ट्रिक बाईक के उपयोग का कारण यह है कि इन्हें ईंधन की आवश्यकता नहीं है और बिजली से चार्ज हो जाती हैं और आवाज़ नहीं करती हैं, यही वजह है कि उन्हें रात में इधर उधर जाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
इस फौजी कमांडर ने बल देकर कहाः आईएस को इलेक्ट्रिक बाईक कैसे और किससे मिल रही है इसकी कड़ी जांच होनी चाहिए खासकर जबकि इन बाइकों का मॉडल 2016 है।
8 अक्टूबर 2016 - 20:09
समाचार कोड: 784318
इराक़ में स्वंयसेवी बलों के एक कमांडर ने मांग की है कि जांच की जाए कि आईएस को इलेक्ट्रिक बाईक कौन दे रहा है?