7 अक्टूबर 2016 - 17:00
इराक़ी प्रधानमंत्री ने तुर्की को दी चेतावनी।

एबादी ने इराक़ में तुर्की की सेना की मौजूदगी को बेहद ख़तरनाक विषय बताते हुए ताकीद की इराक़ी सरकार ने तुर्की से मांग नहीं की है कि वह इराक़ में सेना भेजे

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: इराक़ी प्रधानमत्री हैदर अल-एबादी ने इराक़ में तुर्की की सेना की मौजूदगी को बेहद ख़तरनाक विषय बताते हुए ताकीद की इराक़ी सरकार ने तुर्की से मांग नहीं की है कि वह इराक़ में सेना भेजे और तुर्की की यह भड़काऊ कार्यवाही अंतर-राष्ट्रीय क़ानून का खुला उलंघ्घन और इराक़ की अखंडता का अपमान है।
उन्होनें कहा कि इराक़ की संप्रभुता हमारी रेड लाइन है और तुर्की को चाहिए इराक़ की संप्रभुता का सम्मान करे। फिलहाल इराक़ तुर्की से भिड़ना नहीं चाहता है लेकिन तुर्की यह न समझे कि इराक़ में उसकी मौजूदगी उसके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।