1 अक्टूबर 2016 - 19:03
बग़दाद में दो बम विस्फोट, कई हताहत और घायल।

इराक़ की राजधानी बग़दाद के सद्र सिटी में शुक्रवार को दो बम विस्फोट हुए जिनमें कई लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: इराक़ की राजधानी बग़दाद के सद्र सिटी में शुक्रवार को दो बम विस्फोट हुए जिनमें कई लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
इरना की रिपोर्ट के अनुसार बग़दाद आप्रेशनल कमान ने एक बयान में कहा है कि सद्र सिटी के एक स्थानीय बाजार में दो भीषण बम विस्फोट हुए जिनमें कई लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
कुछ सूत्रों का कहना है कि इन धमाकों में नौ लोग मारे गए हैं और तीस अन्य घायल हुए हैं।
आतंकवादी समूह आईएसआईएस के खिलाफ इराकी सेना के विरूद्ध अभियान में तीव्रता आने के बाद इस आतंकी समूह ने इराक़ के आम लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।