अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: इराक़ के पवित्र शहर कर्बला के पुलिस प्रमुख ने कहा है कि मुहर्रम के दौरान शांति सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष सुरक्षा योजना तैयार की गई है।
कर्बला के पुलिस प्रमुख ने शुक्रवार को अपने एक बयान में कहा है कि इस सुरक्षा योजना में पुलिस, सेना और स्वयंसेवी बलों के जवान हर प्रकार की संभावित घटना से निपटने के लिए तैयार हैं। इस बीच रसूले इस्लाम स. के नवासे हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के हरम की प्रबंधन कमेटी ने घोषणा की है कि हरम के गुंबद का लाल परचम, रविवार की रात मग़रिब व इशा की नमाज़ के बाद बदल दिया जाएगा और लाल परचम की जगह काला परचम गुंबद पर स्थापित कर दिया जाएगा। इस बीच इराक के शहरी विकास और नगरपालिका मामलों की मंत्री ने करबलाए मुअल्ला के अपने दौरे में अपने मंत्रालय से संबंधित संस्थाओं को आदेश दिया है कि वह मुहर्रम और इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम में आने वाले ज़ाएरीन की सेवा के लिए हर सम्भव प्रयास करें।
1 अक्टूबर 2016 - 18:14
समाचार कोड: 782641
इराक़ के पवित्र शहर कर्बला के पुलिस प्रमुख ने कहा है कि मुहर्रम के दौरान शांति सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष सुरक्षा योजना तैयार की गई है।