29 सितंबर 2016 - 18:09
यमन पर सऊदी अरब द्वारा हवाई बमबारी का सिलसिला जारी।

सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने यमन के सअदा प्रांत के राज़ह शहर के आवासीय क्षेत्रों में एक बार फिर बमबारी की जिसमें अनेक आम नागरिक शहीद और घायल हो गए।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने यमन के सअदा प्रांत के राज़ह शहर के आवासीय क्षेत्रों में एक बार फिर बमबारी की जिसमें अनेक आम नागरिक शहीद और घायल हो गए।
अलमसीरा टेलीविजन चैनल ने खबर दी है कि सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने गुरुवार को सअदा प्रांत के राज़ह शहर के आवासीय क्षेत्र बरकान पर हमला किया जिसमें दो नागरिक शहीद और कई अन्य घायल हो गए। सऊदी विमानों ने सअदा के ही अलमलाहीत और अलमसाहिफ क्षेत्रों पर भी गंभीर बमबारी की। सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने तईज़ प्रांत के अलतअज़िया शहर और सनअ प्रांत के मलह क्षेत्र पर भी बमबारी की। यमन के मआरब और अलजौफ प्रांतों के भी आवासीय क्षेत्र, आक्रामक सऊदी विमानों की बर्बर बमों का निशाना बने हैं।
दूसरी ओर जवाबी कार्यवाई में यमनी सेना और स्वयंसेवक बलों ने लहिज के कृष शहर में सऊदी सेना घटकों के ठिकानों पर हमला करके शहर के चार मोहल्लों को मुक्त करा लिया है।