27 सितंबर 2016 - 17:42
हलब में सेना को मिली एक और कामयाबी, एक और स्थान पर क़ब्ज़ा।

सीरिया की सेना ने स्वयं सेवी बलों की सहायता से व्यापक हमला करके हलब के अलफ़राफ़ेरा मोहल्ले पर नियंत्रण कर लिया है।

सीरिया की सेना ने स्वयं सेवी बलों की सहायता से व्यापक हमला करके हलब के अलफ़राफ़ेरा मोहल्ले पर नियंत्रण कर लिया है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया की सेना की इन्जीनियरिंग और बम निरोधक दस्ते ने मंगलवार से हलब के अलफ़राफ़ेरा मोहल्ले पर नियंत्रण स्थापित करके बाद आतंकियों द्वारा लगाये गये बमों को निष्क्रिय करना शुरु कर दिया। सेना का कहना है कि आतंकियों ने फ़रार होे समय सरकारी इमारतों, घरों और सड़कों पर बारूदी सुरंगे और बम लगा दिए थे।
सेना की इस कार्यवाही में दर्जनों आतंकी मारे गये हैं। हलब में आतंकियों के विरुद्ध सेना की कार्यवाही के तेज़ होने से सीरिया की सेना के आप्रेश्नल कमान्ड ने एक बयान में इस शहर के पूर्वी मोहल्लों के निवासियों से अपील की थी कि वह अपनी जान की रक्षा के लिए आतंकियों के ठिकानों और उनके अड्डों से दूर रहें।
सीरिया की सेना ने इसी प्रकार मंगलवार को पश्चिमी सीरिया के हमा के उत्तरी क्षेत्रों में आतंकियों के व्यापक हमलों को विफल बना दिया जिसमें कई आतंकी मारे गये।
आतंकियों ने इसी प्रकार उत्तरी हलब के ज़हरा शहर के आवासीय क्षेत्रों पर फ़ायरिंग की है।