27 सितंबर 2016 - 17:38
सऊदी विमानों ने अपने ही सैनिकों पर बम गिराए, 10 की मौत।

अपने ही सैनिकों पर सऊदी युद्धक विमानों की बमबारी में कम से कम 10 सैनिक मारे गए हैं।

अपने ही सैनिकों पर सऊदी युद्धक विमानों की बमबारी में कम से कम 10 सैनिक मारे गए हैं।
सऊदी अरब के जीज़ान प्रांत में सऊदी युद्धक विमानों ने धोखे से अपने ही सैनिकों को निशाना बनाकर मौत के घाट उतार दिया।
अल-मसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस हमले में 15 सऊदी सैनिक घायल भी हुए हैं।
यह ऐसी स्थिति में है कि जब सोमवार को जीज़ान प्रांत में ही यमनी बलों की जवाबी कार्यवाही में 4 सऊदी सैनिक ढेर हो गए थे।
इस बीच, यमनी सेना ने जीज़ान में सऊदी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल हमले किए हैं।
इन हमलों में होने वाले जानी व माली नुक़सान की अभी विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।