अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: इस्लामी रिपब्लिक ईरान की सशस्त्र सेना के पवित्र रक्षा दिवस के अवसर पर बुधवार को सशस्त्र बलों की शानदार परेड हुई जिसमें रूस की बनी एस 300 मिसाइलों सहित ईरान में बने आधुनिक मिसाइल प्रौद्योगिकी एस 200 का अनावरण हुआ।
ईरान की राजधानी तेहरान सहित देश बहर में रक्षा पवित्र सप्ताह के हिसाब से सशस्त्र बलों की परेड राष्ट्रीय उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
तेहरान में स्थित इस्लामी क्रांति के संस्थापक हज़रत इमाम खुमैनी (रह) के मज़ार के सामने सशस्त्र बलों की शानदार परेड हुई जिसमें आधुनिक सैन्य उपकरणों को सामने लाया गया।
ईरानी सशस्त्र बलों की इस शानदार परेड का सीधा प्रसारण किया गया और करोड़ों ईरानी जनता ने अपने सुरक्षा बलों के इस रोमांचक समारोह को देखा।
22 सितंबर 2016 - 18:11
समाचार कोड: 780784
इस्लामी रिपब्लिक ईरान की सशस्त्र सेना के पवित्र रक्षा दिवस के अवसर पर बुधवार को सशस्त्र बलों की शानदार परेड हुई जिसमें रूस की बनी एस 300 मिसाइलों सहित ईरान में बने आधुनिक मिसाइल प्रौद्योगिकी एस 200 का अनावरण हुआ