अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: तसनीम न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार ईरान में पवित्र प्रतिरोध सप्ताह के अवसर पर ज़ुल्फ़ेक़ार नामक मिसाइल का अनावरण किया गया है। यह ईरान में बनने वाली एक महत्वपूर्ण माडर्न मिसाइल है जिसकी गिनती दूर तक मार करने वाली मिसाइलों में होती हैं। ज़ुल्फ़ेक़ार नामक इस मिसाइल में लम्बे फासले पर भी बहुत ही सटीक निशाना लगाने की क्षमता पाई जाती है और इस मिसाइल के अनावरण ने इस्राईल और क्षेत्र के दूसरे दुश्मनों की नींद उड़ा दी है। उल्लेखनीय है कि 21 सितंबर, ईरान में पवित्र प्रतिरक्षा सप्ताह का पहला दिन है। बाईस सितंबर उन्नीस सौ अस्सी को तत्कालीन इराकी तानाशाह सद्दाम ने अमेरिका और पश्चिमी शक्तियों के उकसाने पर ईरान के खिलाफ आक्रामकता की शुरूआत की थी, जिसका उद्देश्य ईरान की क्रांति और इस्लामी लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करना था लेकिन उसे और अमेरिका को इस 8 वर्षीय जंग में मुंह की खानी पड़ी थी।
22 सितंबर 2016 - 17:51
समाचार कोड: 780777
तसनीम न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार ईरान में पवित्र प्रतिरोध सप्ताह के अवसर पर ज़ुल्फ़ेक़ार नामक मिसाइल का अनावरण किया गया है।