19 सितंबर 2016 - 19:02
अफ़ग़ानिस्तान: अमरीकी हवाई हमलों में 8 सैनिकों की मौत।

अफ़ग़ानिस्तान के ओरूज़गान प्रांत में अमरीकी हवाई हमलों में कम से कम 8 अफ़ग़ान सैनिक हताहत हो गए हैं।

अफ़ग़ानिस्तान के ओरूज़गान प्रांत में अमरीकी हवाई हमलों में कम से कम 8 अफ़ग़ान सैनिक हताहत हो गए हैं।
सोमवार को अफ़ग़ान सेना के एक कमांडर ने कहा है कि अमरीकी युद्धक विमानों ने पहला हमला एक चैक पोस्ट पर किया, जिसमें एक सैन्य अधिकारी हताहत हो गया।
उसके बाद अमरीका ने दूसरा हमला किया, जिसमें 7 सैनिकों की मौत हो गई। ओरूज़गान प्रांत के डिप्टी पुलिस प्रमुख मोहम्मद क़ावी अम्मारी ने भी इस हमले की पुष्टि की है।
अफ़ग़ान अधिकारियों का कहना है कि इस हमले की जांच शुरू कर दी गई है।