सऊदी अरब में हज के दौरान इस देश के 30 आतंकी गिरफ़्तार किए गए।
सऊदी पुलिस अधिकारी ने इस बात की सूचना दी है।
सऊदी अरब से प्रकाशित अख़बार अलवतन ने शनिवार को रिपोर्ट में कहा है कि इस देश की पुलिस ने हज का महीना शुरु होने के समय से 9 ज़िलहिज्जा के बीच 54 आतंकियों को गिरफ़्तार किया जिनमें 30 ख़ुद सऊदी अरब के आतंकी हैं।
सऊदी सुरक्षा तंत्र ने दावा किया कि बाक़ी 24 नागरिक पाकिस्तान, बहरैन, इराक़, सीरिया, सूडान और यमन के हैं जिन्हें आतंकवादी गतिविधियों के कारण गिरफ़्तार किया गया है।
सऊदी सुरक्षा सूत्र ने कहा कि ऐसा पहली बार है जब ब्रोनेई के एक नागरिक को आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है।
ज्ञात रहे सऊदी अरब में हज के दौरान 30 सऊदी आतंकियों की गिरफ़्तारी की ख़बर ऐसी स्थिति में सामने आयी है कि पिछले साल हज के दौरान मेना में सऊदी शासन के कुप्रबंधन के कारण 7000 हाजी हताहत हुए थे।
17 सितंबर 2016 - 16:54
समाचार कोड: 779705