प्रतिरोधकर्ता धर्मगुुरुओं के अंतर्राष्ट्रीय संघ के प्रमुख ने हाजियों के नाम ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के संदेश की सराहना की है।
शैख़ माहिर हमूद ने कहा है कि वरिष्ठ नेता ने आले सऊद की शासन शैली पर तथ्यात्मक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता का संदेश और उनके बयान पूरी तरह से इस्लामी शिक्षाओं के अंतर्गत और उपदेश स्वरूप हैं और जो कुछ हुआ है उसके बारे में एक संवेदना रखने वाले व्यक्ति के रूप में पेश किए गए हैं क्योंकि इस प्रकार की घटना की आशंका अब भी मौजूद है। प्रतिरोधकर्ता धर्मगुुरुओं के अंतर्राष्ट्रीय संघ के प्रमुख ने उन सभी लोगों से जो इस्लाम और मुसलमानों से प्यार करते हैं, अपील की है कि वे फ़ितने को समाप्त करने में मदद करें और दिलों को एक दूसरे के निकट लाने का प्रयास करें।
ज्ञात रहे कि इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई ने अपने वार्षिक हज संदेश में हज के आयोजन में सऊदी अधिकारियों के कुप्रंधन की आलोचना करते हुए इस्लामी देशों व सरकारों से कहा था कि वे मक्के व मदीने के संचालन के बारे में ठोस उपाय सोचें। पिछले साल हज के दौरान आले सऊद की अक्षमता व कुप्रबधन के कारण मिना में 450 से अधिक ईरानी हाजियों समेत हज़ारों लोग शहीद हो गए थे।
10 सितंबर 2016 - 16:02
समाचार कोड: 778122
प्रतिरोधकर्ता धर्मगुुरुओं के अंतर्राष्ट्रीय संघ के प्रमुख ने हाजियों के नाम ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के संदेश की सराहना की है।