अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: इराक़ी सुरक्षा बलों ने एक कार्रवाई के दौरान आईएस के आठ ख़ूखार आतंकवादी सरगनाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
इराक़ के बग़दाद कमांडर के बयान के अनुसार आईएस के आठ आतंकवादी सरगनाओं को अबू ग़ुरैब के अरब अब्बास क्षेत्र में एक विशेष अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। आईएस के यह सरग़ना फलूजा की आज़ादी के समय क्षेत्र से भागने के बाद भूमिगत हो गए थे।
इराकी सेना ने यह सफल कार्रवाई खुफिया एजेंसी की सूचनाओं के आधार पर अंजाम दी है। गिरफ्तार होने वालों में आईएस के डेथ दस्तों का प्रभारी और सक़लाविया का तथाकथित खुफिया प्रमुख भी शामिल है।
1 सितंबर 2016 - 15:20
समाचार कोड: 776191
इराक़ी सुरक्षा बलों ने एक कार्रवाई के दौरान आईएस के आठ ख़ूखार आतंकवादी सरगनाओं को गिरफ्तार कर लिया है।