अबलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: इस्राईल की पूर्व विदेशमंत्री ज़िपी लियोन ने अपने ताज़ा बयान में सऊदी अरब को इस्राईल और अमेरिका का भरोसेमंद साथी बताते हुए कहा है कि ईरान का मुकाबला करने के लिए इस्राईल को सऊदी अरब और उसके सहयोगी अरब देशों के साथ सहयोग को बढ़ावा देना चाहिए। ज़िपी लियोन ने कहा कि हिज़्बुल्लाह और फ़िलीस्तीनी संगठन हमास, आतंकवादी संगठन हैं जो इस्राईल के लिए ख़तरा हैं सऊदी अरब और अन्य अरब राज्य भी हिज़्बुल्लाह के दुश्मन और उसे आतंकवादी समझते हैं तो इस्राईल और सऊदी अरब को इस संयुक्त लक्ष्य में आपसी सहयोग को बढ़ावा देना चाहिए। उसने कहा कि हिज़्बुल्लाह इस्राईल का ऐसा दुश्मन है जिसके पास हजारों मिसाइलों हैं और हमें हिज़्बुल्लाह को कमजोर करने के लिए सऊदी अरब से भरपूर फ़ायदा उठाना चाहिए।
16 अगस्त 2016 - 15:15
समाचार कोड: 772378
इस्राईल की पूर्व विदेशमंत्री ज़िपी लियोन ने अपने ताज़ा बयान में सऊदी अरब को इस्राईल और अमेरिका का भरोसेमंद साथी बताते हुए कहा है कि ईरान का मुकाबला करने के लिए इस्राईल को सऊदी अरब और उसके सहयोगी अरब देशों के साथ सहयोग को बढ़ावा देना चाहिए